KORBA BREAKING: गनियारी गांव में सनसनीखेज हत्या, धारदार हथियार से युवक की नृशंस हत्या

Must Read

 कोरबा,05 जनवरी । कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव निवासी नंदकुमार पटेल (उम्र लगभग 45 वर्ष) की अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय मिली, जब नंदकुमार पटेल का खून से लथपथ शव उनके ही घर के आंगन में पड़ा मिला। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसे साजिशन हत्या बताते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) बरामद की है, जिसे हत्या में प्रयुक्त माना जा रहा है।

पुलिस मामले की गंभीरता से विवेचना कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -
Latest News

एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन

गांधी उद्यान में सीएमडी ,एसईसीएल व शीर्ष प्रबंधन ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के...

More Articles Like This