Korba Breaking : 10 मिनट तक घूमते रहे बदमाश, फिर व्यापारी की कार में पेट्रोल डालकर लगा दी आग,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा | JB News Korba (छत्तीसगढ़)
शहर के भीतर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्री रोड पर बीती रात कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। मंगलवार रात करीब 9:10 से 9:20 बजे के बीच तीन बदमाशों ने एक व्यापारी की कार को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, वारदात को अंजाम देने से पहले तीनों युवक करीब 10 मिनट तक कार के आसपास घूमते रहे। इस दौरान सड़क पर आम लोगों की आवाजाही भी जारी थी। तीनों युवक आपस में बातचीत करते हुए मौके की रेकी करते नजर आए।

इसी बीच एक युवक कहीं से पेट्रोल लेकर आया और कार पर छिड़क दिया, जिसके तुरंत बाद दूसरे युवक ने माचिस जलाकर कार में आग लगा दी। आग लगते ही तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

कार में आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार मालिक को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

घटना के बाद दर्री रोड क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों का कहना है कि बदमाशों का इस तरह खुलेआम और बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देना, पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

गौरतलब है कि दर्री रोड में पहले भी इसी तरह की कार जलाने की घटना हो चुकी है, जिसके विरोध में व्यापारी वर्ग सड़कों पर उतर आया था। बावजूद इसके, एक बार फिर उसी इलाके में इस तरह की वारदात होना यह दर्शाता है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

सूचना मिलने पर कोरबा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और स्थायी पुलिस गश्त की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

- Advertisement -
Latest News

धरती ने उगला कहर…! 39 सेकंड में 7.5 तीव्रता के दो बड़े झटके…10 हजार मौतों की आशंका…मलबे में दबे हजारों लोग…देखिए विडिओ

रायपुर, 25 जून। Venezuela Earthquake : वेनेजुएला में बुधवार देर शाम धरती ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरा देश दहल...

More Articles Like This