Wednesday, February 11, 2026

कोरबा: बेटी ने की पिता की हत्याहर दीबाजार के ग्राम रलिया में देर रात हुई वारदात, हंसिया से हमला

Must Read

कोरबा-हरदीबाजार। SECL प्रभावित क्षेत्र ग्राम रलिया (थाना हरदीबाजार) में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। 25 वर्षीय युवती गीता निषाद पर अपने वृद्ध पिता अशोक निषाद की हत्या करने का आरोप है।

देर रात की वारदात
घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात लगभग 2:00 से 2:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, युवती ने घर में मौजूद धारदार हंसिया से पिता के सीने और सिर पर वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 प्रारंभिक कारण
पुलिस जांच में सामने आया है कि पिता को बेटी के जीवन-यापन और तौर-तरीकों पर आपत्ति थी। वे उसे कुछ बातों को लेकर समझाइश दे रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और गुस्से में यह घातक कदम उठाया गया।


 पुलिस कार्रवाई
आरोपी युवती को हिरासत में लिया गया
वारदात में प्रयुक्त हंसिया जप्त
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
निरीक्षक प्रमोद डडसेना टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू की
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और विस्तृत पूछताछ जारी है।

- Advertisement -
Latest News

शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से महिला समेत 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

शिवरीनारायण। Shivrinarayan Accident: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिवरीनारायण मेले में मंगलवार को आकाश झूला अचानक टूट गया। झूला टूटते ही उस पर...

More Articles Like This