भव्य स्वागत से गूंजा कोरबा: अध्यक्ष बनकर पहली बार पहुंचे रविंद्र कुमार पाराशर, शहरभर में हुआ अभिनंदन,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद, बिलासपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार पाराशर के प्रथम कोरबा आगमन पर अधिवक्ता समुदाय ने ऐतिहासिक स्वागत कर अपनी खुशी और गर्व का प्रदर्शन किया।
कोसाबाड़ी चौक से शुरू हुआ स्वागत काफिला तानसेन चौक होते हुए न्यायालय परिसर तक पहुंचा, जहां हर जगह फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया। शहर का माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया।


न्यायालय परिसर स्थित श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया और उपस्थित लोगों के बीच शीतल पेय का वितरण किया गया। इसके बाद अधिवक्ता हाल में आयोजित सम्मान समारोह में श्री पाराशर ने सभी अधिवक्ताओं से आत्मीय मुलाकात की।


अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान और विश्वास को बनाए रखते हुए न्याय व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता, शहर के गणमान्य नागरिक और शुभचिंतक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम ने कोरबा में एकता, सम्मान और उत्साह का अनूठा उदाहरण पेश किया।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंका

कोरबा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंकाछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रेलवे...

More Articles Like This