नकटिखार बायपास मार्ग पर दर्दनाक हादसा: दशगात्र में जा रहे दंपत्ति की मौके पर मौत…

Must Read

Korba. जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी नही आ रही है। रोजाना सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है।। मंगलवार की सुबह नकटिखार बायपास मार्ग कचंदी नाला के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बालको नगर निवासी दंपत्ति की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, बहरुराम रात्रे अपनी पत्नी के साथ गोढ़ी गांव में आयोजित एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कचन्दी नाला के पास एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बहरुराम रात्रे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 संजीवनी एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंका

कोरबा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंकाछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रेलवे...

More Articles Like This