Sunday, March 1, 2026

कोरबा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, 100 बेड ‘शिवाय हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ 7 मार्च को,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा।
छत्तीसगढ़ के ऊर्जा नगरी कोरबा में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए शिवाय हॉस्पिटल का शुभारंभ 07 मार्च 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों से सुसज्जित यह 100 बेड का मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल अब कोरबा व आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

शिवाय हॉस्पिटल में चिकित्सा सुविधाएं 24×7 उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल में अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा उपचार के साथ-साथ मरीजों के परिजनों के लिए भी बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
उपलब्ध प्रमुख विशेषज्ञ सेवाएं
न्यूरो सर्जरी
शिशु रोग
स्त्री रोग
हड्डी रोग
जनरल सर्जरी
फिजियोथेरेपी
रेडियोलॉजी
24 घंटे इमरजेंसी
अत्याधुनिक सुविधाएं
बच्चों का आईसीयू (PICU)
नवजात शिशु आईसीयू (NICU)
वयस्क आईसीयू
4 मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर
डायलिसिस यूनिट
24×7 आपातकालीन सेवा
सीटी स्कैन
सोनोग्राफी
एक्स-रे एवं ईसीजी
सी-आर्म (हड्डी रोग विभाग)
जबड़े की सर्जरी

अस्पताल में फिजियोथेरेपी का एडवांस लेजर विभाग, सायटिका एवं स्पाइनल डिस्क के लिए अत्याधुनिक ऑपरेशन मशीनें तथा लकवा उपचार हेतु आधुनिक मशीनों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ का पहला स्पाइनल मोबिलाइजेशन ट्रैक्शन यूनिट मशीन भी शिवाय हॉस्पिटल में शुरू की गई है।

डॉ. विवेक मित्तल (न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन) का वक्तव्य: हमारा लक्ष्य कोरबा में ही उन्नत और भरोसेमंद चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है। अत्याधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित विशेषज्ञ टीम के साथ हम हर मरीज को गुणवत्तापूर्ण उपचार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि गंभीर परिस्थितियों में भी मरीजों को बड़े शहरों की ओर रुख न करना पड़े।”कोरबा को मिला 100 बेड का सुपरस्पेशियलिटी तोहफा: 7 मार्च को ‘शिवाय हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ

भव्य शुभारंभ समारोह

शिवाय हॉस्पिटल के शुभारंभ अवसर पर राज्य के कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। यह हॉस्पिटल कोरबा जिले के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर साबित होगा।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि “किसी भी समय शिवाय हॉस्पिटल आपके स्वास्थ्य के लिए सदैव समर्पित रहेगा।”

- Advertisement -
Latest News

सौम्या चौरसिया को मिली हाई कोर्ट से जमानत 

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बहुचर्चित शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत दे दी है। सौम्या ने ई डी...

More Articles Like This