Sunday, February 15, 2026

साइबर अपराध पर शिकंजा: कोरबा को मिला आधुनिक साइबर थाना, मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा :- साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में विष्णु सरकार ने एक बड़ी पहल की है। माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा प्रदेश के आठ जिलों में साइबर थानों सहित दो सौ करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का एक साथ वर्चुअली शुभारंभ किया गया।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने कोरबा जिले को साइबर थाने की सौगात दी। रामपुर कोरबा स्थित नवनिर्मित साइबर थाना का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। यह थाना अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों से लैस है, जिससे ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराधों की त्वरित जांच, ठगी की राशि को होल्ड करने तथा आम नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

नए साइबर थाने के प्रारंभ होने से जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगेगा और पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। साथ ही, तकनीकी अपराधों की जांच अब और अधिक प्रभावी एवं तेज़ हो सकेगी।

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर चला नक्सलियों के स्मारक पर , देखिए वीडियो

नक्सलियों के आधार स्तम्भ पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुकमा जिले के बुर्कलंका में वर्ष 1998...

More Articles Like This