एआई इम्पैक्ट समिट में हुए अभद्र प्रदर्शन के विरोध में कोरबा महिला मोर्चा का आक्रोश प्रदर्शन

Must Read

कोरबा. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिला कोरबा महिला मोर्चा द्वारा कथित यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया।

दरअसल नई दिल्ली में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान कांग्रेस एवं यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए अभद्र प्रदर्शन को देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास बताया गया। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इसे राष्ट्र की गरिमा के विरुद्ध कृत्य बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी की अध्यक्षता में तथा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि राष्ट्र की गरिमा सर्वोपरि है। हमारी संस्कृति और देश की छवि से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती संतोषी दीवान जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री अजय विश्वकर्मा जी, कोरबा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा जी, दर्री भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मनोज लहरे जी,भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कमला बरेठ जी, भाजपा मीडिया सहप्रभारी श्री शैलेन्द्र यादव जी,सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चाओं के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाई बहने उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

निहारिका में गूंजा भाजपा का जोश, मंत्री केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,देखिए विडिओ

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी...

More Articles Like This