कोरबा पुलिस का अभियान: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, 569 मामले दर्ज

Must Read

कोरबा, 25 अप्रैल 2026।जिले में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के अंतर्गत 1 जनवरी 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक कुल 569 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।


पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना, चौकी, सहायता केंद्र और यातायात शाखा के संयुक्त प्रयास से यह सघन अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी गई, जो नशे की हालत में वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे थे।


कार्रवाई के तहत 154 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए प्रकरण क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को भेजे गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर वाहन चलाना एक गंभीर अपराध है, जो कभी भी घातक दुर्घटना का कारण बन सकता है।


कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि इस तरह के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर शिकायत पर नगर निगम ने कराई जांच, इलेक्ट्रिक रोलर के लिए शेड बनाए जाने की हुई पुष्टि –...

कोरबा। CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त को...

More Articles Like This