कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने वाले 29 चालकों पर केस

Must Read


कोरबा | छत्तीसगढ़
जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया।


इस अभियान के तहत थाना उरगा क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 (नशे की हालत में वाहन चलाना) के अंतर्गत कुल 29 वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें। ऐसा करना न केवल स्वयं की जान के लिए खतरा है, बल्कि दूसरों की सुरक्षा पर भी संकट उत्पन्न करता है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है, नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This