KORBA:-रामलीला मंचन की तैयारी हुई पूर्ण….नगर निगम के सौजन्य से आयोजित दशहरा उत्सव मेला में रामलीला के अलावा लेजर शो,महापौर संजू देवी राजपूत ने सबको सम्मिलित हो आनंद उठाने किया आग्रह

Must Read
  • बनारस की रामलीला मंडली बनाएगी अंचल में राममय वातावरण
  • महापौर संजू देवी राजपूत ने सबको सम्मिलित हो आनंद उठाने किया आग्रह
    कोरबा । कोरबा अंचल में भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। नगर निगम के सौजन्य से आयोजित दशहरा उत्सव मेला में रामलीला के अलावा लेजर शो, आतिशबाजी और रावण दहन भी किया जाएगा। इस उत्सव के लिए तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है।
    घंटाघर कोरबा के ओपन ऑडिटोरियम में 28 सितंबर से रामलीला का मंचन शुरू होने जा रहा है। महापौर संजू देवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पांडेय, संयोजक अशोक चावलानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और निगम के अधिकारियों ने तैयारी का जायजा लिया। व्यवस्था से संबंधित निर्देश दिए गए। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने प्रदेशवासियों से नगर निगम द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम का आनंद उठाने का आग्रह किया है।
    नगर निगम द्वारा आयोजित इस अनूठे और सराहनीय कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पार्षद अशोक चावलानी ने भी नगर वासियों को निमंत्रण देते हुए आग्रह किया है कि हम सब एक साथ मिलकर रामलीला, रावण दहन, लेजर शो और आतिशबाजी का आनंद उठाएं।
- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This