KORBA:-पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान 35 विधायक के साथ हरदी बाजार में धरना देने की चेतावनी…भूविस्थापितों को हर सुविधा देना प्रशासन और एसईसीएल का कर्त्तव्य….

Must Read

कोरबा। तात्कालीन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज हरदीबाजार में प्रशासन और एसईसीएल के खिलाफ हुंकार भरी। उन्होंने भूविस्थापितों के पक्ष में आज लोगों से जनसंवाद किया और हजारों उपस्थित भूविस्थापितों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए किसान अपनी जमीन देते हैं, बदले में मिलती है प्रताड़ना। उन्होंने भूविस्थापितों के बीच नई ऊर्जा का संचार करते हुए प्रशासन और एसईसीएल को चेताया और कहा कि अभी तो मैं लोगों की समस्याएं सुनने आया हूं और शीघ्र ही 35 विधायकों के साथ पूरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ यहां बैठूंगा और भूविस्थापितों को न्याय दिलाने सड़क की लड़ाई लड़ी जाएगी।
भूविस्थापितों को हर सुविधा देना प्रशासन और एसईसीएल का कर्त्तव्य
भूपेश बघेल ने भूविस्थापितों की समस्या निदान के लिए जोरदार आवाज उठाई और कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए किसानों को जमीन देने में कोई गुरेज नहीं लेकिन जमीन अधिग्रहण से पहले एसईसीएल और प्रशासन को भूविस्थापितों को हर सुविधाएं देनी पड़ेगी और उसके बाद ही जमीन ले। उन्होंने कहा कि भूविस्थापितों को पहले बसाहट देनी होगी, जो पात्र हैं उन्हें नौकरी दे, सभी को रोजगार दे, सभी को 2025 के प्रावधान के अनुसार मुआवजा दे और बिल के अनुसार नौकरी दे।
कलेक्टर ने जो दिया आश्वासन, उसे पूरी करें
भूपेश बघेल ने कहा कि त्रिपक्षीय वार्ता में जो आश्वासन कलेक्टर ने दिया है, उसे पूरी करने की जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस की है। यदि कलेक्टर द्वारा जो आश्वासन दिया गया है, उसे पूरा नहीं किया जाता तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
भूविस्थापितों में नई ऊर्जा का संचार कर गए भूपेश
आज हरदीबाजार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एसईसीएल और प्रशासन के खिलाफ जो हुंकार भरी, उससे भूविस्थापितों में नई ऊर्जा का संचार हो गया है।

- Advertisement -
Latest News

दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे शहर के ट्रैफिक सिग्नल

एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव korba कोरबा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए...

More Articles Like This