KORBA:-DMF मद में मनमानी का आरोप लगाकर CEO को ज्ञापन सौंपे …DMF कार्यसूची पर बवाल: जनपद सदस्यों ने अध्यक्ष पर लगाया मनमानी का आरोप

Must Read

कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा में जिला खनिज न्यास संस्थान DMF मद से स्वीकृत होने वाले 25 लाख के विकास कार्यों की सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जनपद के निर्वाचित सदस्यों ने अध्यक्ष बीजमोती राठिया और उनके पति अभिमन्यु राठिया पर सदस्यों की सहमति के बिना निजी लाभ के लिए मनमाने तरीके से कार्य सूची तैयार कर प्रशासन को सौंपने का आरोप लगाया है। सदस्यों ने कलेक्टर से उक्त सूची निरस्त कर सभी क्षेत्रों के विकास के आधार पर नई सूची बनाने की मांग की है।

जनपद सदस्यों ने ज्ञापन में लिखा है कि DMF मद से जनपद पंचायत कोरबा को 25 लाख तक के विकास कार्य कराने हेतु कार्य सूची मांगी गई थी। लेकिन अध्यक्ष बीजमोती राठिया और उनके पति अभिमन्यु राठिया ने सभी जनपद सदस्यों को जानकारी दिए बिना और बिना सहमति लिए निजी फायदे के लिए कार्य सूची स्वीकृत करा ली।

इससे पहले भी जब सदस्यों ने विरोध कर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग से मौखिक शिकायत की थी, तब उन्होंने आश्वासन दिया था कि आगे सभी सदस्यों की सहमति से उनके निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्य स्वीकृत किए जाएंगे। लेकिन इस वर्ष भी अध्यक्ष दंपति ने सर्वेसर्वा बनकर फिर वही गलती दोहराई और सदस्यों को अंधेरे में रखकर सूची जिला प्रशासन को भेज दी।

सभी जनपद सदस्यों ने संयुक्त रूप से मांग की है कि मनमाने तरीके से बनाई गई वर्तमान कार्य सूची को तत्काल निरस्त किया जाए। इसके बाद सभी सदस्यों के क्षेत्रों की जरूरत और विकास के आधार पर नई कार्य सूची तैयार कर DMF मद के कार्य स्वीकृत किए जाए

- Advertisement -
Latest News

फाइनेंस की किस्त नहीं चुका पाने से तनाव में था युवक, फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोरबा।   कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर आर्थिक तनाव के...

More Articles Like This