कोरबा ट्रक ट्रेलर मालिक सेवा समिति ने भाड़ा वृद्धि को लेकर दी हड़ताल की चेतावनी,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा।
ट्रक ट्रेलर मालिक सेवा समिति ने एसईसीएल से लेकर स्थानीय उद्योगों तक कोयला परिवहन में भाड़ा वृद्धि की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। समिति ने स्पष्ट कहा है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो 19 अगस्त के बाद से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

अध्यक्ष जितेन्द्र दास कहना है कि फिलहाल छत्तीसगढ़ में लगभग 3,000 से 4,000 ट्रक मालिक पंजीकृत हैं, जो कोरबा जिले में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 10,000 से 12,000 लोगों को रोजगार दे रहे हैं। इनमें मोटर पार्ट्स दुकान संचालक, मैकेनिक, पेट्रोल पंप संचालक, ड्राइवर, टायर दुकानदार और वर्कशॉप संचालक शामिल हैं।

ट्रक मालिकों का कहना है कि पिछले 8 वर्षों से लगातार उद्योगों से भाड़ा वृद्धि की मांग की जा रही है, लेकिन इस पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। समिति ने बताया कि बढ़ती महंगाई और डीजल-पेट्रोल की कीमतों को देखते हुए 25 प्रतिशत भाड़ा वृद्धि जरूरी है।

समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि आज से 19 अगस्त तक वे खुले संवाद के लिए तैयार हैं। यदि इस अवधि में कोई ठोस समाधान निकलता है, तो हड़ताल टल सकती है। लेकिन अगर मांगों को अनसुना किया गया, तो हड़ताल उनका आखिरी विकल्प होगा।

👉 उल्लेखनीय है कि समिति से जुड़े हजारों ट्रकों की हड़ताल से जिले में कोयला परिवहन और उद्योगों की गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ सकता है।

- Advertisement -
Latest News

नेपाल में भोटेकोशी नदी की तबाही, रसुवा में फ्लैश फ्लड से मचा हाहाकार, गांव-पुल बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज,देखिए विडिओ

काठमांडू, 26 अगस्त। Nepal Flash Flood : नेपाल के रसुवा जिले में चीन-तिब्बत सीमा के पास बुधवार, 26 अगस्त...

More Articles Like This