प्रदेश में लखन लाल देवांगन का कद और बढ़ा, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम विभाग की भी मिली जिम्मेदारी

Must Read

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने कोरबा के लाडले विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के कद में और इज़ाफा करते हुए उन्हें वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग के साथ-साथ आबकारी तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी है।

देवांगन ने बीते 19 महीनों में मुख्यमंत्री श्री साय के मार्गदर्शन में उद्योग विभाग को नई दिशा देने का काम किया है। नई औद्योगिक नीति लॉन्च करने के साथ ही सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया, जिससे 6 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए। प्रदेश में डाटा सेंटर, सेमीकंडक्टर प्लांट और करीब 1700 छोटे-बड़े उद्योग स्थापित हो चुके हैं। इसके अलावा, पिछली सरकार में अटके 600 करोड़ से अधिक की सब्सिडी राशि का भुगतान कर उद्योगपतियों का विश्वास बहाल किया गया। जे.बी.न्यूज के संचालक मनीष जायसवाल और जे.बी.न्यूज परिवार की तरफ से बहुत बहुत बधाई।

विशेष उपलब्धि यह रही कि पहली बार अस्पताल सेक्टर को उद्योग का दर्जा देकर स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश का रास्ता खोला गया। श्रम विभाग में भी डीबीटी के माध्यम से 600 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि श्रमिकों तक पहुंचाई गई। वहीं बंद पड़े दाल-भात केंद्र, निशुल्क कोचिंग सहित कई योजनाओं को पुनः शुरू कर श्रमिकों को सीधा लाभ पहुंचाया गया।

इन उपलब्धियों ने लखन लाल देवांगन की कार्यशैली को प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना दिलाई है। अब आबकारी और सार्वजनिक उपक्रम जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी मिलने से उनकी राजनीतिक और प्रशासनिक भूमिका और मजबूत हो गई है।

- Advertisement -
Latest News

Korba Breaking- बालको में श्री अपार्टमेंट के पास मिला मानव भ्रूण, सूचना पर पहुंची पुलिस…

बालको थाना क्षेत्र के भदरापारा बुधवार को मानव भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। श्री अपार्टमेंट के...

More Articles Like This