विश्व साइकिल दिवस पर सामूहिक साइकिल रैली का आयोजन

Must Read

कोरबा। फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती, कोरबा एवं CMA किकबॉक्सिंग अकादमी, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक साइकिल रैली का सफल आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:30 बजे CMA किकबॉक्सिंग अकादमी, DDM रोड, कोरबा से किया गया। रैली में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों, युवाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाते हुए “साइकिल चलाएं – स्वस्थ रहें, पर्यावरण बचाएं” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

रैली निर्धारित मार्ग CMA किकबॉक्सिंग अकादमी (DDM रोड) से ट्रांसपोर्ट नगर चौक, कोरबा तक निकाली गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने यातायात एवं सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए अनुशासित ढंग से अपनी सहभागिता निभाई।

आयोजकों ने बताया कि साइकिल चलाना न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण एवं जीवनशैली संबंधी बीमारियों को देखते हुए साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, प्रांत संपर्क प्रमुख तारकेश मिश्रा, सचिव बालगोविंद जायसवाल, उपाध्यक्ष रविंद्र दुबे, विकास नामदेव सहित क्रीड़ा भारती के अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रैली के आयोजन, संचालन एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित साइकिल उपयोग करने एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।

- Advertisement -
Latest News

तीन दशक से अपराध की दुनिया में सक्रिय रज्जाक अली पर जिला बदर की तैयारी, NSA के तहत भी हो सकती है कार्रवाई

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किए गए आदतन अपराधी और गुंडा बदमाश रज्जाक अली के खिलाफ...

More Articles Like This