आरक्षण सहित मांगों की अनदेखी पर विद्युत कंपनी के 65 कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा, चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा/रायपुर, 13 अप्रैल 2026
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी में आरक्षण एवं अन्य संगठनात्मक मांगों की अनदेखी के विरोध में कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर दी है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के आरक्षित वर्ग अधिकारी/कर्मचारी संघ के आह्वान पर कोरबा पूर्व क्षेत्र में कार्यरत 65 कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा सौंपते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।


संघ द्वारा यह कार्रवाई पूर्व में भेजे गए पत्र क्रमांक 98 दिनांक 27 फरवरी 2026 तथा पत्र क्रमांक 99 दिनांक 2 अप्रैल 2026 के संदर्भ में की गई है, जिनमें कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर ध्यान आकर्षित किया गया था। प्रबंधन द्वारा इन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता गया।


पत्र के अनुसार, चरणबद्ध आंदोलन का प्रथम चरण 13 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में 13 अप्रैल को डीएसपीएम (ताप विद्युत गृह) कोरबा पूर्व में कार्यरत कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफे के साथ एक ज्ञापन भी प्रबंधन को सौंपा, जिसकी प्रति संबंधित अधिकारियों को प्रेषित की गई है।


इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री, प्रबंध निदेशक, कार्यपालक निदेशक/मुख्य अभियंता, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सहायक श्रमायुक्त तथा उपमहाप्रबंधक (औद्योगिक संबंध) को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।


संघ के प्रांतीय सचिव ने स्पष्ट किया कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन के आगामी चरणों को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

- Advertisement -
Latest News

गणेश कुलदीप फिर चुने गए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, देखिए वीडियो

अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप ने एक बार फिर अपनी जीत का परचम लहराया है।...

More Articles Like This