इंदौर में भीषण आग…! घर में लगी आग से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत,देखिए विडिओ

Must Read

इंदौर, 18 मार्च। Fire Accident : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर में देर रात एक भीषण आगजनी की घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में मकान मालिक मनोज पुगलिया भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात घर के अंदर खड़ी कार में अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद कार में ब्लास्ट भी हुआ, जिससे आग तेजी से फैल गई। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। आग इतनी भयानक थी कि किसी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और सभी 6 लोगों की जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की पांच से अधिक गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल मलबे से 6 शव निकाले जा चुके हैं। एसडीईआरएफ की टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार घर के गेट के अंदर खड़ी थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई और कुछ ही देर में ब्लास्ट हो गया, जिससे पूरा घर आग की चपेट में आ गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह हादसा एक बार फिर आग सुरक्षा और सावधानियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

- Advertisement -
Latest News

महापौर की पाती  अंतर्गत प्राप्त 31 आवेदनों में 29 का हुआ तत्काल निराकरण, शेष 02 प्रक्रियाधीन

कोरबा 19 मार्च 2026। नगर पालिक निगम कोरबा की एक और जनकल्याणकारी पहल ’’ महापौर की पाती ’’ के...

More Articles Like This