रायपुर में दर्दनाक हादसा…! होटल से गिरकर युवती की मौत…GRP ऑफिस परिसर में मिला शव…आत्महत्या की आशंका

Must Read

रायपुर, 19 मार्च। Mental Health Matters : राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवती की होटल के कमरे से गिरने से मौत हो गई। युवती का शव जीआरपी-एसपी कार्यालय परिसर में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती होटल के कमरे से नीचे गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि युवती मानसिक तनाव में थी।

पुलिस को आशंका है कि युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या की हो सकती है, हालांकि मामले की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, जिसमें होटल स्टाफ से पूछताछ और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शामिल है।

- Advertisement -
Latest News

KORBA: DEF निर्माता अनूप गिरफ्तार,पैकेजिंग की जाँच

कोरबा-दीपका। दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरता स्थित श्रद्धा पेट्रोल पंप में नकली ऑटोमोबाइल उत्पादों के भंडारण और बिक्री...

More Articles Like This