कोरबा, छत्तीसगढ़ | 07 अगस्त 2025
नगर निगम कोरबा के पौड़ीबहार स्थित ऑक्सी जोन में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजुदेवी राजपूत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय ने भाग लिया एवं विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलवाले, वार्ड पार्षद श्रीमती चंद्रकली जायसवाल सहित छ.ग. चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

महापौर संजुदेवी राजपूत ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवनदाता हैं और आज के समय में अधिक से अधिक पौधारोपण एवं उनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। आयुक्त आशुतोष पांडेय ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे वृक्ष बनने तक संरक्षण देना भी उतना ही जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान छ.ग.सी.सी.आई. के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष परसराम रामानी, महासचिव गजानंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितिन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र अग्रवाल, मंत्री दीपक मित्तल, मनीष अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, सहायक अभियंता अश्विनी दास सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।















