यूपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले राज पटेल को महापौर ने प्रदान की 01 लाख रू. की प्रोत्साहन राशि

Must Read

कोरबा 17 फरवरी 2026। महापौर संजूदेवी राजपूत ने आज संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मानसनगर कोरबा के निवासी राज पटेल को सम्मानित करते हुए 01 लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि महापौर सम्मान निधि से प्रदान की तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।

नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्र. 19 मानसनगर कोरबा के रहने वाले श्री राज पटेल ने संघ लोकसेवा आयोग द्वारा 22 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण की है, नगर निगम केारबा क्षेत्र के वे पहले ऐसे युवा हैं, जिन्होने इस कठिन परीक्षा को पास किया है, उनके यह उपलब्धि कोरबा के लिये गौरव का विषय है। आज नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित अपने कक्ष में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने  राज पटेल को उनकी इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया तथा महापौर सम्मान निधि से 01 लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। महापौर श्रीमती राजपूत ने पटेल को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा उनके माता-पिता एवं परिजनों को हार्दिक बधाईयॉं भी दी। इस मौके पर  राज पटेल की मॉं  शकुंतला पटेल व उनके परिजन, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, महापौर के निज सहायक सचिन तिवारी, संजय झा आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर ने किया चैतमा स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

कोरबा, 10 अप्रैल 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत चैतमा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का...

More Articles Like This