कोरबा। नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी ने कोरबा वासियों को धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
महापौर ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली खुशियों और प्रकाश का त्यौहार है, इसे आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखें और बम-पटाखों का प्रयोग सावधानीपूर्वक और सीमित रूप से करें।
साथ ही उन्होंने माता लक्ष्मी और भगवान शिव से प्रार्थना की कि कोरबा नगर में शांति, समृद्धि और सौहार्द का वातावरण बना रहे तथा सभी परिवारों में खुशहाली और प्रगति का दीप प्रज्वलित हो।















