विधायक प्रेमचंद पटेल को सौंपा गया वार्ड नं. 18 के विकास कार्यों का ज्ञापन, मिला आश्वासन

Must Read

कोरबा।कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल के निवास स्थान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला मंत्री कमला देवी बरेठ, उपाध्यक्ष गायत्री गोवर्धन सिंह कंवर, नगरपालिका परिषद बांकी मोंगरा की पूर्व अध्यक्ष शैल राठौर सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 18, मडवाढोढा के विभिन्न विकास मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में अगरिया पारा में सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन, खोलार नदी तक सीसी रोड व पचरी निर्माण, महंत पारा में दिलेश्वर महंत के घर के पास सामुदायिक भवन, लैट्रिन व बाथरूम निर्माण, तथा चौहान पारा में सामुदायिक भवन और तालाब में पचरी निर्माण की मांग शामिल थी।

विधायक प्रेमचंद पटेल ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि वार्ड क्रमांक 18 में सभी प्रस्तावित विकास कार्यों को बहुत जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि स्थानीय निवासियों की सुविधा और समृद्धि उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और नागरिकों ने विधायक के इस आश्वासन का स्वागत किया।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This