कोरबा नगर आगमन पर एनटीपीसी गेट में मंत्री लखन लाल देवांगन का दर्री मंडल ने किया भव्य स्वागत

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन में नवनियुक्त मंत्री और कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन का शुक्रवार को नगर आगमन पर दर्री मंडल द्वारा एनटीपीसी गेट पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आतिशबाजी, पुष्प वर्षा और नारों से पूरा माहौल उत्साह से गूंज उठा।

स्वागत समारोह में दर्री मंडल अध्यक्ष श्री मनोज लहरे, श्री ईश्वर साहू, तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर, नीरज शर्मा, पार्षद श्री मुकुंद कंवर, भरत अग्रवाल, राज जायसवाल, मनोज अग्रवाल, रतिचंद, श्रीमती सरोज ठाकुर, राम कुमार सोनकर, अंजय अग्रवाल, किशोर साहू, धनबाई निर्मलकर, प्रियंका मिश्रा, तरानुम मिश्रा, सुषमा पांडेय, पुष्पा कंवर, नारायण राजपूत, सावित्री यादव, सीमा गिरी, पुष्प गिरी, भगवती निर्मलकर, पार्षद श्री जनक राजपूत, श्याम ध्रुव, मुकुंद पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, देवतुल्य कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

मंत्री लखन लाल देवांगन का दर्री मंडल में हुए इस आत्मीय स्वागत से कार्यकर्ताओं में अपार जोश और उत्साह देखने को मिला। उपस्थित जनसमूह ने उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण समर्थन का विश्वास दिलाया।

- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर ने किया चैतमा स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

कोरबा, 10 अप्रैल 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत चैतमा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का...

More Articles Like This