कोरबा में पिता की हत्या: नाबालिग आरोपी किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश

Must Read

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विधि से संघर्षरत एक बालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय व्यक्ति का अपने पुत्र के साथ घरेलू विवाद और पैसों को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि बालक ने गुस्से में आकर अपने पिता के सिर और चेहरे पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद घायल को जिला चिकित्सालय कोरबा में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान 7 अप्रैल 2026 को उनकी मृत्यु हो गई।

मामले में मर्ग डायरी प्राप्त होने के बाद पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए 28 अप्रैल 2026 को थाना उरगा में अपराध क्रमांक 257/2026 धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान बालक से पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप भी बरामद किया गया।

आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए पुलिस ने 29 अप्रैल 2026 को आरोपी बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधों पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

कोसाबाड़ी में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का भव्य अभिनंदन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया जोरदार स्वागत,देखिए विडिओ

हनुमान मंदिर के सामने उमड़ा उत्साह, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा सहित...

More Articles Like This