रील के चक्कर में ‘रियल’ जान जोखिम में, मोतीसागर पारा के युवकों ने सड़क पर मचाया उत्पात

Must Read

कोरबा | शहर की सड़कों पर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए कुछ युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रील बनाने और ‘दबंगई’ दिखाने के चक्कर में इन युवकों ने न केवल अपनी, बल्कि सड़क पर चल रहे आम लोगों की जान भी खतरे में डाल दी।

पांच बाइक, 15 युवक और जानलेवा हुड़दंग

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी से इतवारी बाजार तक 5 अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर लगभग 15 युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। प्रत्येक बाइक पर तीन-तीन युवक सवार थे, जो ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बीच सड़क पर करतब दिखा रहे थे। कोई चलती बाइक पर खड़ा था, तो कोई खतरनाक तरीके से लटककर वाहन चला रहा था।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया ‘दबंगई’ का वीडियो

हैरानी की बात यह है कि इन युवकों को कानून का रत्ती भर भी खौफ नहीं है। स्टंट का वीडियो खुद ही शूट किया गया और उसे ‘संजू बाबा’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट भी कर दिया गया। वीडियो के कैप्शन में ‘किंग ऑफ कोरबा मोती सागर पारा’ लिखकर खुलेआम पुलिस और प्रशासन को चुनौती दी गई है।

पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं:

  • जब मुख्य सड़कों पर घंटों यह हुड़दंग चलता रहा, तब कोतवाली पुलिस की गश्त टीम कहाँ थी?
  • भीड़भाड़ वाले इलाकों (सीतामढ़ी से इतवारी बाजार) में ऐसी हरकतें होने के बावजूद इन्हें रोका क्यों नहीं गया?
  • क्या पुलिस का खौफ अब अपराधियों और शरारती तत्वों के मन से पूरी तरह खत्म हो चुका है?

जनता में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क पर महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे, जो इन स्टंटबाजों की वजह से सहमे हुए थे। लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि वायरल वीडियो के आधार पर इन युवकों की पहचान कर उनकी गाड़ियां जब्त की जाएं और उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिमाकत न कर सके।

- Advertisement -
Latest News

NEET Exam Cancelled: पेपर लीक के बाद नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी मामले की जांच

NEET Exam Cancelled: नई दिल्ली। नीट पेपर लीक की घटना के बाद मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने...

More Articles Like This