शोक  समाचार

Must Read

कोरबा। अंचल के लब्धख्याति प्राप्त प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी श्री भागीरथ पोद्दार का आज देर संध्या निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे तथा उपचार हेतु उन्हें बालको के विभागीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

स्वभाव से अत्यंत ही शांत, सहज, मृदुभाषी, धार्मिक प्रवृत्ति एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय श्री पोद्दार अपने पुत्रगण मनीष पोद्दार, मुकेश पोद्दार, अजय पोद्दार, पुत्री, पत्नी तथा नाती-पोतों सहित पूरे परिवार के साथ सीतामणी स्थित निवास में रहते थे।

उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों, मित्रों, अग्रवाल समाज सहित नगर के व्यापारिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

👉 अंतिम यात्रा :
स्व. श्री भागीरथ पोद्दार की अंतिम यात्रा उनके सीतामणी स्थित निवास स्थान से दिनांक 23 सितंबर को प्रातः 11 बजे निकलेगी, जो मोतीसागरपारा मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंका

कोरबा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंकाछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रेलवे...

More Articles Like This