अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सांसद ज्योत्सना महंत ने महिला पत्रकारों से किया संवाद, देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोरबा प्रवास पर आईं सांसद Jyotsna Mahant ने शहर की महिला पत्रकारों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं और पत्रकारिता भी इससे अछूती नहीं है।


सांसद ज्योत्सना महंत ने महिला पत्रकारों से उनके अनुभव, चुनौतियों और सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और महिला पत्रकार समाज के मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने का काम करती हैं।
इस अवसर पर कोरबा की कई महिला पत्रकार उपस्थित रहीं, जिनमें राजश्री, बीता चक्रवर्ती, मिली, लाली, सिमरन कौर, रजनी चौहान, प्रतिमा सरकार, वर्षा चौहान, आशा, रेणु जायसवाल, निर्मला, कृतिका और सुमन जायसवाल शामिल थीं। सभी ने सांसद से खुलकर चर्चा की और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में सांसद ज्योत्सना महंत ने सभी महिला पत्रकारों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी से समाज और लोकतंत्र दोनों मजबूत होते हैं।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This