श्रीमती राशि सचदेव की नगर निगम कोरबा में विधिक सलाहकार के रूप में नियुक्ति – कोरबा के लिए गौरव का क्षण

Must Read


 कोरबा, छत्तीसगढ़।   कोरबा नगरवासियों एवं अधिवक्ता समुदाय के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण सूचना है कि प्रख्यात अधिवक्ता श्रीमती राशि सचदेव को नगर निगम कोरबा का विधिक सलाहकार (Legal Advisor) नियुक्त किया गया है।

श्रीमती सचदेव, जो कि वर्षों से जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा में विधिक सेवा प्रदान कर रही हैं, अपनी निष्पक्षता, विधिक कुशलता, समाजिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों के लिए जानी जाती हैं। उनके द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों में जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावशाली पैरवी की गई है, जिससे वे आम जनमानस में एक सशक्त आवाज बनकर उभरी हैं।

नगर निगम जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में उनकी यह नियुक्ति निश्चित ही प्रशासनिक पारदर्शिता, विधिक अनुशासन और न्यायिक प्रक्रिया को मजबूती प्रदान करेगी। स्थानीय शासन की विधिक नीतियों, अनुबंधों, विवादों एवं प्रशासनिक निर्णयों में उनकी विशेषज्ञता नगर निगम कोरबा को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करेगी।

इस नियुक्ति से न केवल विधिक क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी, बल्कि यह शहर की बेटियों और युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा बनकर सामने आएगी कि लगन, समर्पण और योग्यता से कोई भी ऊँचाई प्राप्त की जा सकती है।

नगर निगम कोरबा, स्थानीय प्रशासन, और कोरबा वासियों ने इस नियुक्ति का हर्षपूर्वक स्वागत किया है और श्रीमती राशि सचदेव को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

- Advertisement -
Latest News

कनकी के कनकेश्वर धाम पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, किया जलाभिषेक

कोरबा । श्रावण मास के द्वितीय सावन सोमवार पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक ग्राम कनकी स्थित प्रसिद्ध कनकेश्वर...

More Articles Like This