कोरबा में राष्ट्रवाद और समकालीन चुनौतियों पर होगा विचार– प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का 22 दिसंबर को व्याख्यान,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ 22 दिसंबर को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे “राष्ट्रवाद और वर्तमान चुनौतियाँ” विषय पर संवाद करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सीमित 12 से 15 लोगों के साथ किया जा रहा है, जिसमें बुद्धिजीवियों और युवाओं की सहभागिता रहेगी।


पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार, राष्ट्रवादी चिंतक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनका जन्म 2 दिसंबर 1965 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) से राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा और प्रभावशाली सफर तय किया। वे ज़ी न्यूज़, बीबीसी वर्ल्ड और सहारा टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के पहले निजी न्यूज़ चैनल आज टीवी के इंडिया कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में भी उन्होंने सेवाएं दी हैं।
श्री कुलश्रेष्ठ 12 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी की विदेशी शाखा के महासचिव (सेक्रेटरी जनरल) भी रहे हैं। पत्रकारिता से सक्रिय राजनीति तक के अपने अनुभवों के दौरान वे कई अहम मुद्दों पर मुखर रहे हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370 और 35A के विरोध में कानूनी लड़ाई लड़ी और “We The Citizens” नामक एक गैर-राजनीतिक संगठन की स्थापना की।
वे अपने व्याख्यानों और लेखों के माध्यम से कश्मीर मुद्दे, लव जिहाद, राम मंदिर, समान नागरिक संहिता, संविधान का इतिहास और मूल भावना, जनसांख्यिकी परिवर्तन, हिंदू समाज की एकता तथा राष्ट्रवाद जैसे विषयों पर तथ्यपरक और बेबाक विचार रखने के लिए जाने जाते हैं। कोरबा प्रवास के दौरान वे न केवल व्याख्यान देंगे, बल्कि उपस्थित जनसमूह से प्रश्न–उत्तर के माध्यम से भी संवाद करेंगे।
कार्यक्रम विवरण:
मुख्य वक्ता: पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ
विषय: भारत की वर्तमान परिस्थितियाँ और हमारी सामूहिक जिम्मेदारी
स्थान: आशीर्वाद पॉइंट, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा
समय: 22 दिसंबर, सोमवार, शाम 4:00 बजे
आयोजन समिति ने समस्त नागरिकों, प्रबुद्धजनों एवं छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस वैचारिक कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।

- Advertisement -
Latest News

गोल्ड-सिल्वर में बड़ा उतार-चढ़ाव, सस्ता हुआ सोना, चांदी ने किया हैरान

मुंबई। भारतीय सर्राफा बाजार के लिए अप्रैल का यह हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)...

More Articles Like This