कोरबा :- कोरबा प्रेस क्लब के सत्र 2026-28 के लिए संपन्न चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया और जीत का जश्न मनाया गया,
संरक्षक पद के लिए हुए मुकाबले में कमलेश यादव ने 107 मत हासिल कर स्पष्ट जीत दर्ज की जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सनत दास दीवान को 58 मतों से संतोष करना पड़ा।
अध्यक्ष पद के चुनाव में नौशाद खान ने 103 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र जयसवाल को हराया जिन्हें 60 मत मिले।
सचिव पद पर एक बार फिर दिनेश राज ने अपना परचम लहराते हुए लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्हें 100 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रंजन प्रसाद को 61 मत प्राप्त हुए।
उपाध्यक्ष पद के लिए हुए बहुकोणीय मुकाबले में राजकुमार शाह ने 59 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं रामेश्वर ठाकुर को 39, कृष्ण कुमार राठौर को 38 और पुरुषोत्तम दुबे को 25 मत मिले।
उप सचिव पद पर हरीश तिवारी ने 72 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। अन्य प्रत्याशियों में नीलम दास पड़वार को 46 और रमेश वर्मा को 45 वोट मिले।
कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में दुर्गेश श्रीवास्तव ने 71 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी वैभव शर्मा को 55 और संदीप शर्मा को 37 वोट मिले।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नवाब हुसैन, राजेश मिश्रा और आकाश शर्मा निर्वाचित हुए हैं।
चुनाव परिणामों के बाद प्रेस क्लब परिसर में उत्साह का माहौल रहा। नव नियुक्त अध्यक्ष नौशाद खान ने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।















