आपातकालीन बैठक नहीं, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक थी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,देखिए विडिओ

Must Read

रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने स्पष्ट किया है कि हाल ही में आयोजित बैठक कोई आपातकालीन बैठक नहीं थी। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi ने जनादेश प्राप्त कर लगातार 12 वर्षों तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में “12 साल बेमिसाल: विश्वास के, विकास के” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक का उद्देश्य इस अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करना था। बैठक में यह आकलन किया गया कि राज्य सरकार के मंत्री एवं विभाग निर्धारित कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी गतिविधियों का क्रियान्वयन किस प्रकार कर रहे हैं तथा उन्हें आम जनता तक प्रभावी ढंग से कैसे पहुंचाया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। समीक्षा बैठक में इन कार्यक्रमों की प्रगति और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह बैठक केवल कार्यक्रमों के सफल संचालन और समन्वय को लेकर आयोजित की गई थी तथा इसे आपातकालीन बैठक के रूप में देखना उचित नहीं है।

- Advertisement -
Latest News

KORBA:-24 जून: जिले की हर ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन

आवास प्लस 2.0 सूची का सार्वजनिक वाचन व अनुमोदनग्राम सभा मंजूरी के बाद फाइनल सूची सॉफ्टवेयर में अपलोडविकसित भारत-जी...

More Articles Like This