प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर NDA नेताओं की बैठक, विकास और गरीब कल्याण योजनाओं पर होगी चर्चा,देखिए विडिओ

Must Read

रायपुर, 9 जून। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में नीति और विकास से जुड़े विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से चर्चा होगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में “12 साल बेमिसाल” अभियान के तहत विकास, सुशासन, विश्वास और गरीब कल्याण योजनाओं की उपलब्धियों की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव पर भी चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में NDA के सभी सहयोगी दलों के प्रतिनिधि, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के साथ-साथ जनता तक सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है।

बैठक में भविष्य की विकास योजनाओं, राज्यों के बीच समन्वय तथा गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हित में संचालित योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के विषय पर भी विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है।

- Advertisement -
Latest News

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026: समाज की समस्याओं के समाधान वाले आइडिया होंगे पुरस्कृत, युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच,देखिए विडिओ

कोरबा। समाज और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं के नए एवं प्रभावी समाधान तलाशने के उद्देश्य से सेवा संकल्प...

More Articles Like This