गुरु घासीदास जी के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी पर सतनामी समाज में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

Must Read

कोरबा,31 अक्टूबर । सतनामी समाज में आक्रोश उस समय बढ़ गया जब सोशल मीडिया पर परम् पूज्य संत श्री गुरु घासीदास जी के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी और गाली-गलौच किए जाने की बात सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय सिंह राजपूत, निवासी सिंधी कॉलोनी, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) द्वारा 30 अक्टूबर 2025 को समाज के पूज्य धर्मगुरु के प्रति अमर्यादित टिप्पणी की गई, जिससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।जुआ जागरूकता

इस प्रकरण को लेकर कोरबा सतनामी कल्याण समिति के अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे ने माननीय राज्यपाल महोदय रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कलेक्टर कोरबा तथा पुलिस अधीक्षक कोरबा को ज्ञापन सौंपकर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

श्री कुर्रे ने कहा कि ऐसी टिप्पणियां समाज की सामाजिक सद्भावना और भाईचारे को आहत करती हैं तथा सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने का प्रयास हैं। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि दोषी के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणी करने का दुस्साहस न कर सके।

समिति ने यह भी कहा है कि संत श्री गुरु घासीदास जी केवल सतनामी समाज के ही नहीं बल्कि समानता, सत्य और अहिंसा के प्रतीक हैं। उनके प्रति किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी समाज के लिए असहनीय है।

- Advertisement -
Latest News

मांगों की अनदेखी पर आरक्षित वर्ग कर्मचारी संघ का एलान – 13 अप्रैल से चरणबद्ध आंदोलन

गेट मीटिंग, सामूहिक अवकाश और प्रदर्शन के जरिए जताया जाएगा विरोध; आरक्षण नियमों के पालन सहित 20 प्रमुख मांगें...

More Articles Like This