रातों-रात मकान ध्वस्त, सामान चोरी; गोविन्दराम बंजारे ने ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी और 60-70 लोगों पर लगाया गंभीर आरोप

Must Read

कोरबा। जिले के ग्राम दादरखुर्द में एक सनसनीखेज घटना में गोविन्दराम बंजारे के मकान को रातों-रात ध्वस्त कर उसमें रखे कीमती सामान को गायब करने का मामला सामने आया है। गोविन्दराम ने ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी और उनके साथ 60-70 लोगों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी है।

शिकायत के अनुसार, गोविन्दराम की पत्नी सत्यवती बंजारे के नाम पर दर्ज खसरा नंबर 273/3 (रकबा 0.101 हेक्टेयर) की भूमि पर दो वर्ष पहले 20×20 फीट का शीट का मकान बनाया गया था। मकान की देखरेख के लिए उनके भतीजे राजकुमार बंजारे को रखा गया था। मकान में पानी के लिए एक इंच का बोर, बिजली मीटर, टेबल, कुर्सी, बाजवट, फ्रिज, बर्तन, राशन सामग्री, और गाय के लिए कुटी व दाना-चोकर जैसे सामान रखे थे। इसके अलावा 15×15 फीट का मेन गेट और बाउंड्रीवाल भी बनवाया गया था।

गोविन्दराम ने आरोप लगाया कि 14 अगस्त 2025 की सुबह करीब 5 बजे ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी और उनके साथ आए 60-70 लोगों ने बलपूर्वक मकान, बाउंड्रीवाल और गेट को ध्वस्त कर दिया और सभी कीमती सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि आठ दिन पहले त्रिवेदी ने उनकी भूमि के पास सीमेंट के पीलर से बाउंड्रीवाल बनवाते समय नरोत्तम राव घागड़े और गोविन्दराम को गाली-गलौच करते हुए धमकी दी थी कि वह उनकी भूमि पर बने मकान को तोड़कर कब्जा करेंगे।

बरसात के मौसम में रातों-रात मकान ध्वस्त किए जाने से गोविन्दराम को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस से तत्काल एफआईआर दर्ज कर मकान के पुनर्निर्माण का आदेश जारी करने की मांग की है। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है, और स्थानीय लोग प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

- Advertisement -
Latest News

अमित जोगी को फ़िलहाल सरेंडर करने से मिली राहत

रायपुर/दिल्ली। बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित...

More Articles Like This