नायब तहसीलदार से मारपीट मामले में पटवारी संघ का कड़ा विरोध, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

Must Read

कोरबा। मैनपाट के उप तहसील राजापुर में पदस्थ नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तुशार मानिकपुरी के साथ कथित मारपीट, अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की घटना को लेकर राजस्व पटवारी संघ, कोरबा ने कड़ा विरोध जताया है। संघ ने प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 27 मई 2026 को नायब तहसीलदार तुशार मानिकपुरी के साथ कथित रूप से विधायक रामकुमार टोप्पो एवं उनके समर्थकों द्वारा अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई। संघ ने इस घटना को न केवल एक शासकीय अधिकारी की गरिमा पर हमला बताया है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था और कानून के लिए भी गंभीर चुनौती करार दिया है।

राजस्व पटवारी संघ ने कहा है कि इस प्रकार की घटनाओं से राजस्व कर्मचारियों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। संघ का मानना है कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है।

संघ ने छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की मांगों का समर्थन करते हुए शासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो राजस्व कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ज्ञापन की प्रतिलिपि राजस्व सचिव, संचालक भू-अभिलेख तथा प्रदेश के विभिन्न राजस्व कर्मचारी संगठनों को भी भेजी गई है।

- Advertisement -
Latest News

दीपावली से पहले सड़कों पर उतर सकती हैं 40 ई-बसें

कोरबा। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए नगर निगम की ओर से...

More Articles Like This