Sunday, February 15, 2026

PDS दुकानों में लो फिर आ गया चना: नए टेंडर के बाद शुरू हुआ आबंटन, हितग्राहियों में खुशी की लहर…

Must Read

जिले में लगभग तीन लाख 16 हजार 61 हितग्राही परिवार यानी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार हैं। इसमें अन्त्योदय, निराश्रित, प्राथमिकता एवं नि:शक्त कार्डधारी शामिल हैं। इन कार्डधारियों को शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से हर माह चावल, शक्कर, चना और नमक जैसे खाद्य सामाग्रियों का वितरण किया जाता है, लेकिन तीन माह पहले चना आपूर्ति कंपनी का निविदा समाप्त होने के बाद से जिले में चना आबंटन की प्रक्रिया बंद हो गई थी. सोसायटी में चना नहीं मिलने से हितग्राहियों की परेशानी बढ़ गई थी. अब एक बार पुनः सोसायटी में चना मिलने लगा है जिससे हितग्राहियों की ये परेशानी खत्म हो रही है.

चना लेने के लिए हितग्राही बार-बार सोसायटी का चक्कर काट रहे थे। हाल ही में नई निविदा होने से तीन माह बाद एक बार फिर जिले के वेयर हाउस में चना भंडारण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है लेकिन अब भी आपूर्ति प्रक्रिया अनियमित है। जिले में तीन माह बाद सोसायटियों को चना आबंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन इसमें भी पर्याप्त भंडारण नहीं होने की वजह से हितग्राही परेशान हैं। किसी सोसायटी से दो तो, कहीं एक माह का चन हितग्राहियों को वितरण किया जा रहा है। इसकी वजह सोसायटी में पर्याप्त चना नहीं होने का हवाला दिया जा रहा है। वेयर हाउस से सोसायटियों को चना आबंटन फरवरी माह के पहले सप्ताह से शुरू किया गया। इस कारण कई सोसायटियों में अभी तक चना की आपूर्ति नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि शहरी क्षेत्र के लगभग 70 फीसदी से अधिक दुकानों तक चना पहुंच चुका है। इसमें भी कहीं एक तो कहीं दो माह का चना आबंटन हुआ है। इसी आधार पर हितग्राहियों को सोसायटियों से चना वितरण किया जा रहा है। बताया जाता है कि माह समाप्त होने के बाद पिछले माह की प्राप्त नहीं होने वाली सामाग्री स्वत: ही लेप्स हो जाती है.

खाद्य सामाग्री वितरण के लिए पुन: अनुमति लेन होती है। यह अनुमति मुख्यालय की ओर से दी जाती है। हितग्राहियों को फरवरी माह का खाद्य सामाग्री वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा नवंबर माह में जिन हितग्राहियों को चना वितरण नहीं हो सका था, उन्हें सोसायटियों से फरवरी के साथ नवंबर माह का चना वितरण किया जा रहा है। पीडीएम दुकानों में दो माह का चना आबंटन शुरू हो सका है। जिन सोसाइटियों में चना का पर्याप्त भंडारण हुआ है, वहां फरवरी और नवंबर का चना दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिले में चना का भंडारण प्रक्रिया धीरे-धीरे शुरू हुई है. वर्तमान में दो माह का चना पहुंच रहा है। इस कारण दिसंबर और जनवरी माह का चना प्राप्त करने के लिए अभी हितग्राहियों को इंतजार करना होगा। हालांकि यह चना भी जल्द उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इसके लिए मुख्यालयों से सोसायटियों की आईडी खोली जाएगी। इसके बाद ही हितग्राहियों को चना वितरण हो सकेगा. आने वाले दिनों में बीते महीनों का भी चना मिलने की खबर से हितग्राहियों में खुशी की लहर है.

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर चला नक्सलियों के स्मारक पर , देखिए वीडियो

नक्सलियों के आधार स्तम्भ पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुकमा जिले के बुर्कलंका में वर्ष 1998...

More Articles Like This