PM ने MCL के स्टॉल का किया अवलोकन, मोदी को CIL चेयरमैन ने कंपनी के कार्यों से कराया अवगत

Must Read

 नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 और मेक इन ओडिशा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोल इंडिया (CIL) कि अनुषांगिक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) के स्टॉल का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री के साथ ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरिबाबू कंभमपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी थे।

कोल इंडिया के चेयरमैन पीएम प्रसाद ने प्रधानमंत्री को राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और टिकाऊ खनन की दिशा में कंपनी के प्रयासों की जानकारी दी।

एमसीएल के सीएमडी उदय अनंत काओले ने प्रधानमंत्री को ओडिशा में एमसीएल की जन-केंद्रित पहलों से अवगत कराया।

एमसीएल न केवल सालाना 200 मिलियन टन से अधिक कोयले का उत्पादन करती है, बल्कि इस खनिज समृद्ध राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए जीवन रेखा के रूप में भी काम करती है।

- Advertisement -
Latest News

अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कोरबा ने किया नमन, कार्यकर्ताओ ने अर्पित की श्रद्धांजलि,देखिए विडिओ

अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलिकोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री...

More Articles Like This