Sunday, February 15, 2026

जांजगीर-चांपा में साइबर थाना के लिए 20 पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग सूची जारी, देखें लिस्ट…

Must Read

जांजगीर-चांपा, 28 जनवरी । छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और विवेचना को मजबूत करने के उद्देश्य से साइबर थाना में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नई पोस्टिंग सूची जारी की गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा आदेश जारी किया गया है।

जारी सूची के अनुसार साइबर थाना जांजगीर-चांपा में निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कुल 20 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। यह सभी पोस्टिंग प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

आदेश में बताया गया है कि जिले के विभिन्न थानों एवं साइबर सेल में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को स्थानांतरित कर साइबर थाना में पदस्थ किया गया है। इन सभी की तैनाती साइबर अपराधों की रोकथाम, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों और डिजिटल फ्रॉड के मामलों की जांच को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराध वर्तमान समय की बड़ी चुनौती बन चुके हैं, ऐसे में साइबर थाना को अनुभवी और प्रशिक्षित स्टाफ से सशक्त करना आवश्यक है। नई पोस्टिंग के बाद साइबर अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई और प्रभावी विवेचना सुनिश्चित की जा सकेगी।

उल्लेखनीय है कि साइबर थाना में नियुक्त किए गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि इस कदम से जिले में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने में उल्लेखनीय सफलता मिलेगी।

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर चला नक्सलियों के स्मारक पर , देखिए वीडियो

नक्सलियों के आधार स्तम्भ पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुकमा जिले के बुर्कलंका में वर्ष 1998...

More Articles Like This