कोरबा। कोरबा जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री योगेश जैन जी ने समस्त नगरवासियों, व्यापारिक समुदाय और प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दीपों का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। हमें इस अवसर पर आपसी भाईचारा, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा के साथ समाज में प्रेम और सहयोग का संदेश देना चाहिए।
श्री जैन ने आगे कहा कि व्यापार जगत और उद्योग जगत में भी इस त्यौहार से नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि “स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें और स्थानीय व्यापारियों से ख़रीदारी कर उन्हें सहयोग दें।”
अंत में उन्होंने कहा,
“दीपों की रोशनी आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए — यही मेरी मंगलकामना है।”
✨ — योगेश जैन, अध्यक्ष, कोरबा चेंबर ऑफ कॉमर्स















