मनेंद्रगढ़ में एक बाइक पर 5 युवक सवार ट्रैफिक नियमों की खुलेआम उड़ाई धज्जियां, स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग

Must Read

मनेंद्रगढ़ शहर की सड़कों पर एक बाइक पर पांच युवक सवार होकर लापरवाही से वाहन चलाते नजर आए। जो कि शहर के दीनदयाल चौक से झगराखांड रोड की ओर जा रहे थे। बाइक सवार युवकों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो देखा जा सकता है कि बाइक पर कुल पांच लोग सवार हैं। इनमें से केवल सबसे पीछे बैठे युवक ने ही हेलमेट पहना हुआ था। बाइक की नंबर प्लेट की सीरीज़ से यह पता चला है कि वाहन पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले से रजिस्टर्ड है।

इस वीडियो में युवक यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन करते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों ने युवकों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई गई है।

- Advertisement -
Latest News

नकटी गांव पर गरमाई सियासत: भूपेश बघेल का सवाल—जब पीएम आवास बना था तो अब अवैध बताकर क्यों तोड़ा गया?”देखिए विडिओ

रायगढ़/रायपुर। नकटी गांव में कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर प्रदेश की राजनीति तेज हो गई है। इस मामले...

More Articles Like This