Sunday, February 15, 2026

मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हत्या के प्रयास अपराध में तीन आरोपी गिरफ्तार,देखिए विडिओ

Must Read

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — आपसी विवाद में कानून हाथ में लेने की किसी को अनुमति नहीं, शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

रायगढ़, 15 फरवरी।  12 फरवरी की रात्रि पुरानी बस्ती खरसिया में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पुलिस चौकी खरसिया ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्रार्थिया सरस्वती बाई श्रीवास (उम्र 58 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 6 पनखतियापार खरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 फरवरी की रात लगभग 7:30 बजे उनका पुत्र अश्वनी श्रीवास घर के बाहर गली में खड़ा था। उसी दौरान पड़ोसी संजय बेरा एवं उसका पुत्र अजीत बेरा पुरानी रंजिश को लेकर अश्वनी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव के लिए पहुंची सरस्वती बाई के साथ भी संजय बेरा की पत्नी मिठ्ठू बेरा ने मारपीट की। आरोप है कि अजीत बेरा अपने घर से लोहे का हथियार (फरसी) लाकर अश्वनी पर जान से मारने की नीयत से हमला किया।

मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घायल अश्वनी श्रीवास एवं प्रार्थिया का सिविल अस्पताल खरसिया में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। अश्वनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे फोर्टिस जिन्दल अस्पताल रायगढ़ रेफर किया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 118(1) एवं 109 भारतीय न्याय संहिता जोड़ी गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी एवं स्टाफ द्वारा तत्काल कार्रवाई कर आरोपी 1. जीत उर्फ अजीत बेरा (20 वर्ष), 2. संजय बेरा (50 वर्ष) एवं 3. मिठ्ठू बेरा (43 वर्ष), सभी निवासी पुरानी बस्ती पनखतियापार वार्ड नं. 06 खरसिया को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त फरसी जप्त कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक अमित तिवारी, एएसआई उदयनाथ सिदार एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

आपसी विवादों को हिंसक रूप देने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कानून हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं है।क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करती रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर चला नक्सलियों के स्मारक पर , देखिए वीडियो

नक्सलियों के आधार स्तम्भ पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुकमा जिले के बुर्कलंका में वर्ष 1998...

More Articles Like This