रायपुर के वीवी विहार शंकर नगर में बारिश का कहर, रात 1 बजे से घरों में घुसा पानी, निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल,देखिए विडिओ

Must Read


रायपुर। राजधानी रायपुर के वीवी विहार, शंकर नगर क्षेत्र में शनिवार देर रात से हुई तेज बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। रात करीब 1 बजे से लगातार हुई बारिश के कारण कॉलोनी के कई घरों में पानी घुस गया। देखते ही देखते गलियां और सड़कें जलमग्न हो गईं तथा लोगों को रातभर पानी निकालने और सामान सुरक्षित करने में जुटना पड़ा।


स्थानीय रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है। नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया।
रविवार होने और सरकारी अवकाश के कारण नगर निगम का कोई अमला मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। रहवासियों ने आरोप लगाया कि बारिश के बाद भी जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई।
कॉलोनीवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, नालियों की नियमित सफाई कराई जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
JB News Korba Chhattisgarh
रिपोर्ट: मनीष जायसवाल (JB)

- Advertisement -
Latest News

डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

शिक्षा मंत्री ने दी पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि, उनकी अंतिम संस्कार में रहे शामिल।रायपुर, 05 जुलाई...

More Articles Like This