रायपुर प्रेस क्लब चुनाव की तारीख घोषित — 23 नवंबर को होगी वोटिंग , जारी हुई अधिसूचना…

Must Read

अधिसूचना जारी , तय हुई पूरी चुनावी समय-सारणी रायपुर प्रेस क्लब चुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारीगण आसिफ इकबाल , कमलेश जोगिया , शशि परगनिया , अजीत कुमार शर्मा और पूर्ण चंद्र रथ ने संयुक्त रूप से अधिसूचना जारी कर दी है । अधिसूचना के अनुसार प्रेस क्लब चुनाव 23 नवंबर को सुबह 800 बजे से शाम 400 बजे तक होगा और मतदान के तुरंत बाद मतगणना प्रारंभ की जाएगी । इस अधिसूचना के साथ ही वर्ष 2025-26 के लिए अंतिम मतदाता सूची भी जारी कर दी गई है ।

नामांकन और जांच की प्रक्रिया तय — 13 से 17 नवंबर तक रहेगा कार्यक्रम निर्वाचन अधिकारियों द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार , नामांकन पत्र प्राप्त करने की तिथि 13 नवंबर तय की गई है । उम्मीदवारों को अपने फॉर्म 15 नवंबर दोपहर 300 बजे तक जमा करने होंगे । नामांकन पत्रों की जांच 16 नवंबर को सुबह 1100 बजे से दोपहर 300 बजे तक की जाएगी , जिसके बाद वैध नामांकन पत्रों की सूची जारी होगी । यदि कोई प्रत्याशी अपना नाम वापस लेना चाहता है तो 17 नवंबर दोपहर 300 बजे तक ऐसा कर सकता है । इसके बाद उसी दिन शाम 500 बजे अंतिम प्रत्याशी सूची प्रकाशित की जाएगी ।

शुल्कों की घोषणा — अध्यक्ष पद के लिए 3000/- रुपये अन्य पदों के लिए 1000/- रुपये मुख्य निर्वाचन अधिकारी आसिफ इकबाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क 3000/- रुपये रखा गया है , जबकि अन्य पदों के लिए 1000/- रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है । नामांकन फार्म का मूल्य 50/- रुपये मतदाता सूची 100/- रुपये और पुनःगणना शुल्क 1000/- रुपये तय किया गया है । अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरा करने के लिए सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं ।

पत्रकारों में उत्साह , चर्चा तेज चुनाव की तारीख घोषित होते ही पत्रकारों में उत्साह और हलचल देखी जा रही है । रायपुर प्रेस क्लब के कई वरिष्ठ और युवा पत्रकार इस बार सक्रिय रूप से चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं । शहर के मीडिया गलियारों में संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं ।

- Advertisement -
Latest News

रायपुर के वीवी विहार शंकर नगर में बारिश का कहर, रात 1 बजे से घरों में घुसा पानी, निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल,देखिए...

रायपुर। राजधानी रायपुर के वीवी विहार, शंकर नगर क्षेत्र में शनिवार देर रात से हुई तेज बारिश ने लोगों...

More Articles Like This