राताखार भूमि -पट्टा विवाद ,हाईकोर्ट की नोटिस के बाद भी बेदखली नोटिस जारी, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने जिला प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल ,जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर विधिवत सीमांकन कराने सचिव को लिखा पत्र …

Must Read

कोरबा । नगर निगम क्षेत्र के राताखार वार्ड में जमीन विवाद ने तूल पकड़ लिया है। यह वही वार्ड है जहां महापौर संजू देवी राजपूत निवास करती हैं। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर प्रभावित ग्रामीणों के समर्थन में सड़क पर उतर आए हैं और जिला प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

बताया जा रहा है कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान स्थानीय निवासियों को जमीन का पट्टा दिया गया था। खसरा नंबर 74/1 की स्थल जांच और सीमांकन को लेकर उच्च न्यायालय बिलासपुर ने जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद आरोप है कि तहसीलदार कोरबा द्वारा बिना जांच और सीमांकन किए ही ग्रामीणों को कब्जा खाली करने का नोटिस थमा दिया गया। राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों एवं पटवारियों पर दस्तावेजों में हेरफेर कर न्यायालय को गुमराह करने के आरोप भी लगाए गए हैं। ननकीराम कंवर ने मुख्य सचिव एवं राजस्व सचिव को पत्र लिखकर हाईकोर्ट के आदेश का पालन सुनिश्चित करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक रवैये से जनता में आक्रोश बढ़ रहा है और यदि समय रहते न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा। विधानसभा सत्र से पहले यह मामला राजनीतिक रूप से और गरमा सकता है।

- Advertisement -
Latest News

छत्तीसगढ़: अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, 8 जिलों के लिए रेड अलर्ट, 15 के लिए ऑरेंज और 6 में यलो अलर्ट जारी

रायपुर। प्रदेश में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है। पिछले 48 घंटे से रायपुर समेत प्रदेश के कई...

More Articles Like This