रतनलाल डांगी निलंबित

Must Read

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी को अखिल भारतीय सेवा(अनुशासन व अपील) नियम 1969 के नियम 3(1)(ए) के तहत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री डांगी का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय रहेगा व नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
निलंबन आदेश में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि श्री डांगी की आपत्तिजनक तस्वीरों के इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के कारण आम जनमानस और समाज में पुलिस विभाग की छवि काफी धूमिल हुई है। इस अनैतिक कृत्य के लिए रतन लाल डांगी (भा.पु.से.) को व्यक्तिगत स्तर पर पूर्ण रूप से जिम्मेदार माना गया है।

- Advertisement -
Latest News

रामनवमी पर भव्य भंडारे में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बुधवारी और जमनीपाली में की पूजा-अर्चना

कोरबा। रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य भंडारा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सहभागिता निभाई। उन्होंने...

More Articles Like This