Wednesday, February 11, 2026

कोरबा में गणतंत्र दिवस गरिमामय ढंग से संपन्न, महापौर संजूदेवी राजपूत ने किया ध्वजारोहण,देखिए विडिओ

Must Read


नगर निगम साकेत भवन में आयोजित समारोह, विकास, स्वच्छता व लोकतंत्र की मजबूती का लिया संकल्प
कोरबा | 27 जनवरी 2026 | JB News Korba
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में भव्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी एवं नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा होना हमारा सौभाग्य : महापौर
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हम विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारतीय गणराज्य के नागरिक हैं, जहां लोकतंत्र अपने सच्चे स्वरूप में विद्यमान है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में प्रदेश ने विकास की नई गति पकड़ी है। किसान, मजदूर, महिला, युवा एवं समाज के हर वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं।


उन्होंने बताया कि विगत दो वर्षों में कोरबा नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई, जिससे नगर विकास को नई दिशा मिली। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव तथा उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के प्रति आभार व्यक्त किया।
स्वच्छता में ऐतिहासिक उपलब्धि, कोरबा देश में आठवें स्थान पर
महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कर्तव्यनिष्ठ प्रयासों से शहर की स्वच्छता व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। स्वच्छ सर्वेक्षण में कोरबा ने देश में 8वीं रैंक प्राप्त कर टॉप-10 में स्थान बनाया है, जबकि पिछले वर्ष यह रैंक 24वीं थी। साथ ही कोरबा को वॉटर प्लस, 3-स्टार रेटिंग एवं ओडीएफ प्लस-प्लस की उपलब्धि भी मिली है।


लोक सेवकों का प्रथम दायित्व नागरिकों के हितों की रक्षा : सभापति
सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के अनुरूप चलने का संकल्प याद दिलाता है। हम जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी लोक सेवक हैं और हमारा प्रथम दायित्व नागरिकों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत, आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही।
ईमानदारी व निष्ठा से कर्तव्य निर्वहन का आह्वान : आयुक्त
आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को मजबूत करना हम सभी का परम कर्तव्य है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कोरबा देश के प्रदूषण-मुक्त शहरों में 13वें स्थान पर है तथा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में सर्वाधिक डीपीआर बनाकर निगम ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
समारोह के दौरान नगर निगम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को महापौर, सभापति एवं आयुक्त द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, उप अभियंता गुलिस्ता साहू, कार्यालय अधीक्षक रामसिंह नेताम, सहायक राजस्व निरीक्षक उत्तम राठौर, समयपाल सीताराम पटेल सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल रहे।
समारोह में एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, अपर आयुक्त, उपायुक्त, अभियंता, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं निगम के अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
JB News Korba Chhattisgarh
Manish Jaiswal JB ❤️❤️🎉


- Advertisement -
Latest News

शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से महिला समेत 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

शिवरीनारायण। Shivrinarayan Accident: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिवरीनारायण मेले में मंगलवार को आकाश झूला अचानक टूट गया। झूला टूटते ही उस पर...

More Articles Like This