जनपद पंचायत कोरबा में विकास कार्यों की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश…

Must Read

प्रत्येक सोमवार को सभी पंचायत सचिवों को अनिवार्य रूप से कार्यालय उपस्थित अनिवार्य…

 जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायतों में विभिन्न मदों से स्वीकृत निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा सचिवों की बैठक में की गई। बैठक में जिला खनिज न्यास निधि, समग्र शिक्षा, सांसद एवं विधायक मद, 14वें वित्त आयोग के ब्याज मद से स्वीकृत कार्यों सहित नेशनल हाईवे से संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। विशेष रूप से शाला भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) भवन जैसे जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने पर जोर दिया गया। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय एवं शेड के कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जनपद की चार पंचायतों में निर्माणाधीन अटल डिजिटल सेवा केंद्रों को 26 दिसंबर से पूर्व पूर्ण करने के आदेश जारी किए गए। इसके साथ ही सभी पंचायतों में स्थित अटल चौकों की नियमित साफ-सफाई एवं रंग-रोगन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में प्रधानमंत्री जनमन योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों की अलग से समीक्षा की गई और दिसंबर माह तक सभी आवासों को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित सचिवों को दिए गए।इसके अतिरिक्त सभी पंचायत भवनों को प्रतिदिन खोलने, नियमित साफ-सफाई कराने तथा प्रत्येक सोमवार को सभी पंचायत सचिवों को अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्य संपादित करने के आदेश जारी किए गए। समीक्षा के दौरान जिन निर्माण कार्यों की प्रगति असंतोषजनक पाई गई, उन्हें नोटिस जारी किया गया। साथ ही यह चेतावनी दी गई कि अगली बैठक तक यदि कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं होती है, तो संबंधित के विरुद्ध वसूली की कार्रवाई हेतु प्रकरण भेजा जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

SECL ब्लास्टिंग से नरईबोध गांव पर संकट, पुनर्वास में देरी और झूठी FIR का आरोप; पार्षद अमिला पटेल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा...

ग्रामीणों की सुरक्षा, मुआवजा और पुनर्वास की मांग; SECL गेवरा प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी उठाए गंभीर सवालकोरबा :- नगर...

More Articles Like This