सदन में “कबाड़” पर बवाल… सत्ता-विपक्ष आमने-सामने, तीखी नोकझोंक से गरमाया माहौल!

Must Read

कोरबा।  नगर निगम के बजट सत्र में चल रही बहस उस वक्त अचानक सियासी तूफान में बदल गई जब सदन के भीतर “कबाड़ कारोबारी” का मुद्दा गूंज उठा। माहौल तब और गरमा गया जब सत्ता पक्ष के पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने कांग्रेस पार्षद रवि चंदेल पर सीधे तौर पर कबाड़ी का समर्थन करने का आरोप जड़ दिया।

आरोप लगते ही विपक्षी खेमे ने कड़ा विरोध जताया और देखते ही देखते सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक इतनी बढ़ी कि कुछ देर के लिए कार्यवाही का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।

सत्ता पक्ष जहां अपने आरोपों पर अड़ा रहा, वहीं विपक्ष ने इसे बेबुनियाद बताते हुए पलटवार किया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच सदन में शोर-शराबा बढ़ता गया और बहस मुद्दे से भटककर सीधे सियासी टकराव में बदल गई।

नगर निगम का यह बजट सत्र अब विकास योजनाओं से ज्यादा राजनीतिक वार-पलटवार के कारण सुर्खियों में आ गया है। हालांकि सभापति के समझाइश के बाद सदन का माहौल शांत हो गया।

- Advertisement -
Latest News

चिरायु योजना से नमन को मिली नई जिंदगी, निःशुल्क हृदय ऑपरेशन के बाद फिर लौटी खुशियां,देखिए विडिओ

कोरबा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत कोरबा जिले के 16 वर्षीय नमन कुमार डहरिया को निःशुल्क हृदय...

More Articles Like This