“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान: 49 हिस्ट्रीशीट खुलीं, अपराधियों पर कड़ी नजर 

Must Read

कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने अब तक कुल 49 हिस्ट्रीशीट खोलते हुए अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसा है।


पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इन 49 हिस्ट्रीशीट में 17 गुंडा बदमाश, 31 निगरानी बदमाश और 1 गैंग (डीजल चोरी से संबंधित) शामिल है। सभी चिन्हित बदमाशों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है और प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर की निगरानी की जिम्मेदारी अलग-अलग पुलिस कर्मियों को सौंपी गई है।
नवीन हिस्ट्रीशीटरों का चयन पिछले तीन वर्षों में जेल जा चुके आरोपियों के डाटाबेस के विश्लेषण के आधार पर किया गया है। ऐसे व्यक्तियों को प्राथमिकता से चिन्हित किया गया है, जिनके खिलाफ दो या उससे अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निगरानी बदमाश श्रेणी में चोरी, लूट और डकैती जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त लोगों को रखा गया है, जबकि गुंडा बदमाश श्रेणी में मारपीट, गंभीर चोट और जानलेवा हमलों में शामिल आरोपियों को शामिल किया गया है।


अभियान के तहत 37 प्रकरणों में आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं, जिससे निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाया गया है। वहीं समीक्षा के दौरान 5 मृत हिस्ट्रीशीटरों के नाम सूची से हटाए गए हैं और 5 बदमाशों को सुधार के आधार पर निगरानी से मुक्त किया गया है।
कोरबा पुलिस ने माह के अंत तक कुल 86 हिस्ट्रीशीट खोलने का लक्ष्य तय किया है, जिस पर तेजी से कार्यवाही जारी है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और जिले में शांति एवं सुरक्षा बनी रहे।

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This